Monday, October 19th, 2026

अवैध जमीन पर बना ढाबा प्रशासन ने किया ध्वस्त

इटारसी
भू माफियाओं के खिलाफ चलाई जा रहा मुहिम का असर इटारसी (Itarsi) में भी देखने को मिला | जहाँ इटारसी पथरौटा नहर के पास स्थित छत्रपाल ढाबे को जमीदोज कर दिया गया| कार्यवाही के दौरान भारी पुलिस बल (Police Force) तैनात था।

आज सुबह से ही इटारसी पुलिस थाने में काफी चहल पहल देखने को मिली| तैयारी थी भू माफियाओं पर पंजा चलाने की, यह पंजा चार दिनों तक लगातार चलेगा जहाँ अवैध भूमि पर अतिक्रमण कर ढाबे भवन दुकान मकान जिसने भी बना रखे है उन्हें मोके पर ही तोड़ा जाएगा | आज प्रशासन और पुलिस की पूरी टीम पथरौटा नहर के बाजू में स्थित छत्रपाल पहलवान ढाबा पहुँची, जहाँ आधे घंटे का समय दिया गया कि वो समान खाली कर ले|

आधे घंटे बाद जेसीबी के पंजे ने अपना काम चालू किया ओर दो घंटे में पूरा ढाबा जमीदोज कर दिया गया। ऐसी ही कार्यवाही लगातार जारी रहेगी| अनुविभागीय दंडाधिकारी मदन सिंह रघुवंशी नर बताया कि लंबे समय से शहर में अतिक्रमण मुहिम चल रही है। अब शहर के बाहरी हिस्सो पर जहाँ सरकारी भूमि और अवैध कब्जा कर अपने प्रतिष्ठान बना लिए है उनको तोड़े जाने की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। शासकीय कार्य मे बाधा डालने वाले पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी

 

 

#ध्वस्त

Source : Agency

पाठको की राय